Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

जिला अस्पताल से ही डॉक्टर के पीछे लग गए थे संदिग्ध


हरिद्वार ।  जिला अस्पताल के संविदा चिकित्सक की हत्या के मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध पुलिस को नजर आए हैं। जिससे माना जा रहा है कि हत्या करने वालों ने जिला अस्पताल से ही डॉक्टर गोपाल गुप्ता का पीछा करना शुरू कर दिया था। तीन दिन पहले बहादराबाद क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में एक खेत में डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान डॉक्टर गोपाल गुप्ता निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई थी। डॉ. गोपाल जिला अस्पताल में पिछले एक साल से संविदा पर तैनात थे और 30 जनवरी को उनकी संविदा का अंतिम दिन था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ-साथ डॉक्टर गोपाल गुप्ता के मोबाइल कॉल डिटेल की जानकारी भी जुटाई है। इस बीच जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर दो संदिग्ध डॉ. गोपाल गुप्ता के पीछे-पीछे जाते हुए नजर आ रहे हैं। बाद में यही दोनों संदिग्ध शहर के अन्य सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या के पीछे इन्हीं दोनों संदिग्धों का हाथ है। पुलिस उनका हुलिया चिन्हित कराते हुए तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

You may have missed

Advertisement