Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

हसीलदार बेरीनाग को पौधा देकर दिया ज्ञापन

पिथौरागढ़ । संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 213वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण नियमावली 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर।‌।‌। पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम के तहत।।। तहसीलदार बेरीनाग को पौधा देकर ज्ञापन दिया गया। जिसे उनके द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा ।ज्ञापन देने वालों में जनपद पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट पर्यटक आवास चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपनई, नरेंद्र थापा शामिल रहे। इधर दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी में निगम कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत, गैस सर्विस बेरीनाग के प्रबंधक भास्कर पन्त,किशन राम दीपक पपनई, हरीश राम ,कपूर सिंह ,विमला देवी, प्रकाश राम, भगवान राम, दीवान राम, लाल सिंह, चंद्रप्रकाश पंत ,धान सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। इधर कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।

Advertisement