Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

कुम्भ प्रयागराज में मृतकों की सूची जारी करने की मांग


गाजियाबाद। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में हुए हादसे में मृतकों और घायलों की सूची जारी करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक सूची जारी नहीं की है, जिससे मृतकों के परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि सूची जल्द जारी कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, पंकज, बलराज सिंह, अमित शर्मा, अमित यादव, वीर सिंह, आशुतोष गुप्ता, खुर्शीद खान आदि मौजूद रहे।

Advertisement