बागेश्वर पुलिस ने 6.60 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ किया एक गिरफ्तार
बागेश्वर । श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक-8-2-2025 को मण्डलसेरा बाँयपास तिराहे के पास सुनील कुमार लोहिया उर्फ लुक्का पुत्र स्व0 प्रकाश राम निवासी बानरी मण्डलसेरा, थाना व जिला बागेश्वर उम्र 23 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व चैक किया तो उक्त के कब्जे से 6.60 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) बरामद हुई ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए, उक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-11/25 अन्तर्गत धारा 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।
