बागेश्वर पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 2.50 लाख की चरस के साथ 1 को भेजा जेल
बागेश्वर । , पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में दिनांक- 8.2.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मिशन इण्टर काँलेज के पास राज गुप्ता S/O सुनील गुप्ता निवासी सिरोही थाना भमोरा जिला बरेली उम्र 24 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व चैक करने पर उक्त के कब्जे से 1.296 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई । मौके पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपरोक्त के विरुद्व कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-12/2025 अन्तर्गत धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
आज प्रेस से मुखातिब एसपी कोंडके ने खुलासा करते हुए कहा कि अभियुक्त के पास से 1.296 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रु0 है।
