बागेश्वर में नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक की संदिग्ध परिस्थति में मौत
बागेश्वर । नगर पालिका में तैनात एक कनिष्ठ सहायक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिला मुख्यालय से लगे बहुली गांव निवासी 57 वर्षीय चंदन सिंह परिहार पुत्र गोविंद सिंह परिहार नगर पालिका बागेश्वर में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। स्वास्थ्य खराब के चलते वह मेडिकल में चल रहे थे। रविवार की रात उनकी एकाएक तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है। मौत का असली कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा अलबत्ता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
