राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला
बागेश्वर गरुड़ । राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना में छात्र छात्राओं ने प्रधानाध्यापक नीरज पन्त के निर्देशन एवं शिक्षक भाष्कर पन्त के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। द्वितीय सत्र में अंग्रेजी-हिन्दी भाषा में रचना संसार पत्रिका का निर्माण कर विमोचन किया गया।
पत्रिका में छात्र छात्राओं ने अंग्रेजी भाषा और हिन्दी भाषा के आकर्षक एवं जानकारीयुक्त लेख तैयार किए विभिन्न चित्रों और लेखों के माध्यम से पठन और लेखन कौशलों का विकास हुआ।
विद्यालय के शिक्षक भाष्कर पन्त ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला का आयोजन करके कहा कि यह तकनीक भविष्य में मानव के हर कार्य में परिवर्तन लाकर सहायता प्रदान करेगा। कृत्रिम बुद्धि को हमारी तरह सोचने और कार्य करने की क्षमता प्राप्त होगी।
विद्यालय परिसर में रचना संसार पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक भाष्कर पन्त दीपक पाण्डेय सोनू गोस्वामी मीरा गोस्वामी हिमानी मेहरा हरेंद्र गिरी निर्मला गोस्वामी सोना गोस्वामी बबली गुंजन रावल दिव्या बोरा रिया बोरा गंगा किरन बबीता फर्स्वाण अंजली गोस्वामी पवन गोस्वामी सहित दर्जनों लोग थे।
