बैजनाथ पुलिस ने किया जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड । जान देने की धमकी देने और हंगामा करने वाले एक युवक को बैजनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि रमेश सिंह पुत्र कुशल सिंह निवासी हड़बड़ा नौघर थाना कौसानी व उनके दामाद अनूप सिंह बिष्ट पुत्र स्व. गोसाई सिंह निवासी ग्राम गलई पोस्ट कंधार के मध्य पारिवारिक विवाद के चलते आपस में कहा सुनी हो गई थी। अनूप सिंह बिष्ट ने अपने ससुराल वालों को दबाव में लेने की नीयत से आत्महत्या करने एवं उन्हें फंसाने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और युवक को वादी रमेश सिंह की तहरीर के आधार पर अनूप सिंह के विरुद्ध थान बैजनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
