Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर पुलिस ने पुलिस ने फरार चल रहे लूट व मारपीट के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बागेश्वर । 2 दिन पूर्व पारस वर्मा S/O श्री जगदीश लाल वर्मा निवासी कफलखेत, बागेश्वर जिला – बागेश्वर ने कोतवाली में आकर स्वंय के पिता श्री जगदीश लाल वर्मा जो कि दिनांक 25.2.2025 को अपनी दुकान बागनाथ गली से घर की ओर जा रहे थे, तभी बलवन्त सिंह चन्याल व नरेन्द्र सिंह कनवाल नामक दो व्यक्तियों द्वारा स्वयं के पिता को मौका पाते ही घेरकर व चाकू के बल पर मारपीट कर नकदी लूट लेने व मौके से फरार होने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दिया गया ।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बागेश्वर में बलवन्त सिंह चन्याल व नरेन्द्र सिंह के विरुध्द मु0अ0सं0-15/25, धारा 118(1),309(4) BNS पंजीकृत कर लूट व मारपीट कर मौके से भागे उपरोक्त अभियुक्तों की तलाश हेतु टीम गठित कर व्यापक अभियान चलाते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्तो का दिनांक 26.2.2025 को पगना रोड बिलौना से गिरफ्तार किया गया व उनके द्वारा लूटी गयी नकदी व प्रार्थी के कागजात पीडित को लौटाये गये व अभियुक्तगणों से उनके द्वारा लूट की घटना मे प्रयुक्त 1 चाकू भी बरामद किया गया । अभियुक्तगणों को आज दिनांक 27.2.2025 को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त गणों का विवरण निम्न हैं।
1.बलवन्त सिंह चम्याल पुत्र घनश्याम सिंह निवासी मल्ला बिलौना कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर उम्र-30 वर्ष ।
2.नरेन्द्र सिंह कनवाल उर्फ नरी पुत्र भूपाल सिंह कनवाल निवासी तल्ला बिलौना कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर उम्र-31

You may have missed

Advertisement