March 23, 2026

आईआईटी बाबा ने सुसाइड की दी धमकी, मौके पर पुलिस पहुंची तो उड़े होश


नई दिल्ली । आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उनके पास से गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आईआईटी बाबा सुसाइड की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है क्योंकि गांजा पी लिया था। इस मामले में जयपुर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, गांजा की मात्रा कम होने के चलते आईआईटी बाबा को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इस मामले को लेकर डीसीपी साउथ ने बताया कि पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण को पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली थी कि एक होटल में अभय सिंह नाम का व्यक्ति सुसाइड करने की कोशिश कर रहा है। इस पर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो होटल में अभय सिंह मिले। उन्होंने गांजे की एक पुडिय़ा निकालकर बताया कि मैंने गांजा का नशा किया था। नशे में मैंने कोई सूचना दी हो तो इस बारे में मुझे कुछ याद नहीं है। इस पर पुलिस ने गांजा जब्त किया है। गांजा कम मात्रा में होने की वजह से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

You may have missed