Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

यह पहाड़ बनाम मैदान नहीं, बल्कि उत्तराखंडियत बनाम भाजपा की लड़ाई:   गोदियाल


देहरादून ।   सदन में मंत्री प्रेमचंद की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद भाजपा की ओर से अभी तक कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह सवाल भाजपा और उसके केंद्रीय नेतृत्व से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से प्रकरण में कार्रवाई करने के बजाए उल्टा जनता को ही धमकाया जा रहा है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह पहाड़ बनाम मैदान की लड़ाई नहीं है। जैसा कि कुछ लोग इस उस दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे शब्दों से उत्तराखंड का ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ बनाम मैदान नहीं, बल्कि उत्तराखंडित बनाम भाजपा की लड़ाई है। यहां एक व्यक्ति ने एक बड़े वर्ग को गाली दी है और भाजपा संगठन और सरकार उसका बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले हर व्यक्ति, चाहे वह पहाड़ का हो या मैदान का, सभी को सम्मान का अधिकार है। इस मौलिक अधिकार का हनन करने के लिए कोई भी व्यक्ति अधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की दो पहचान होती हैं, एक राष्ट्रीयता की और दूसरी क्षेत्रीयता की। सभी को अपनी अपनी क्षेत्रीय पहचान पर गर्व होता है, फिर चाहे वह पहाड़ का हो या मैदान का। लेकिन किसी को भी इस पहचान को गाली देने या अपमान करने का अधिकार नहीं है।

Advertisement