Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

एसपी ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

केक काटकर मनाया महिला दिवस

बागेश्वर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे आज कोतवाली बागेश्वर में एसपी बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मियों हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया और उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर समस्त महिला पुलिस कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी गईं।

इस दौरान महिलाओं द्वारा केक काटकर एवं एक दूसरे को बधाई देकर महिला दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है. “आज हम उन सभी महिलाओं को सलाम करते हैं जिन्होंने अपने संघर्ष, साहस और समर्पण से दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाया।

महिलाएं केवल घर की देखभाल करने वाली नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। इस दिन को मनाते हुए हम महिलाओं के सम्मान में योगदान देने का संकल्प लें और उनकी समानता के लिए काम करें, क्योंकि महिलाओं का सम्मान, समाज की असली प्रगति है।

इस दौरान सीओ बागेश्वर श्री अजय लाल साह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री कैलाश सिंह नेगी उपस्थित रहेl

     
Advertisement