बागेश्वर गरुड़ में दस मार्च से शुरू होगी हेली सेवा
बागेश्वर गरुड़ । मेलाडुंगरी हेली पैड से हेली सेवा सोमवार दस मार्च से शुरू होगी। शनिवार से हेली सेवा पोर्टल खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सेवा का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले इसका सफल ट्रायल हो चुका है। शनिवार को गरुड़ से देहरादून, हल्द्वानी से चलने वाली हेली सेवा के लिए हेली सेवा का पोर्टल खुल गया है। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार से संभावित उड़ान शुरू होगी। सीएम धामी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले टैक्निकल टीम ने सफल ट्रायल कर दिया है। उड़ान के लिए टिकट के दाम भी तय कर दिए गए हैं। समय पर सेवा शुरू होगी तो इस बार होली पर बड़ी संख्या में प्रवासी होल्यारों के पहुंचने की उम्मीद है।
