April 24, 2026

बागेश्वर की आदर्श कॉलोनी की होली ने जीता प्रथम पुरस्कार

बागेश्वर । आज नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा आयोजित पुरुष होली महोत्सव (प्रतियोगिता) 2025 भव्य सफल आयोजन हुआ। 12 बजे प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम (16 सदस्यों के साथ) गांधी पार्क स्टेशन रोड बागेश्वर पहुंची और पहला चरण प्रारम्भ हुआ ।
होलियारों की टीम अपने सदस्यों और व्यापार संघ पदाधिकारियों,सदस्यों, और दर्शकों के साथ नगर में होली गायन कर लगभग 1.30 में बागनाथ मंदिर पहुंची।
उसके बाद बागनाथ मंदिर प्रांगण में होली महोत्सव प्रतियोगिता 2025 की प्रतियोगिता का दूसरा चरण प्रारम्भ हुआ।
जिसमे सभी टीमों (16 सदस्य ) कों होली गायन के लिए 20=20 मिनट का समय दिया गया।
निर्णायक मंडल के आंकलन के अनुसार
150 में से 106 अंक लेते हुए आदर्श कॉलोनी बागेश्वर टीम पहले स्थान पर, 150 से 103 अंक लेते हुए बहुली टीम दूसरे स्थान पर ,150 में से 94.5 अंक लेते हुए पंत
क्वोराली की टीम तीसरे स्थान में और 150 में से 78 अंक लेते हुए चामी टीम चौथे स्थान में आई।

प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये ,ट्रॉफी व नगर व्यापार सघ बागेश्वर द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया।
जबकि द्वितीय पुरस्कार में 7500 रुपये और ट्रॉफी संग नगर व्यापार सघ बागेश्वर द्वारा स्मृति चिन्ह से नवाजा गया।वही तृतीय पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपये ट्रॉफी व नगर व्यापार सघ बागेश्वर द्वारा स्मृति चिन्ह , और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100रुपये नगर व्यापार सघ बागेश्वर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को मुख्य आतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दी गयी।
होली महोत्सव में मुख्य अथिति के रूप में
माननीय श्रीमती पार्वती दास विधायक बागेश्वर ,अति विशिष्ट अथिति के रूप में नवीन परिहार
निवर्तमान उपाध्यक्ष जिला पंचायत , विशिष्ट अथिति के रूप में नवीन साह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व्यापार संघ उत्तराखंड, बृजभूषण वर्मा
पूर्व अध्यक्ष दुर्गा कमेटी बागेश्वर, गोकुल बिष्ट शुभानु आई हॉस्पिटल ब्रांच मैनेजर बागेश्वर,भास्कर दास विधायक प्रतिनिधि ,कमल पाण्डेय प्रो. प्रिया इलेक्ट्रॉनिक सेज , हेम जोशी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमौलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव,जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष, संघर्ष वाहिनी बागेश्वर के जिला महामंत्री नवनीत बिस्ट
दिव्यांशु पिंडारी, , नागेंद्र मनवाल, महेश नगरकोटी, रोहित कांडपाल, संस्कार भारती,अज्जू मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश चंद्र साह जिला सरंक्षक व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा किया गया और निर्णायक मंडल में डॉ गोपाल कृष्ण जोशी , दीप् जोशी , केशवा नंद जोशी पूर्व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।