Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

1 अप्रैल से पार्किंग शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन


अल्मोड़ा ।   कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नगर अंतर्गत बनी दो पार्किंगों का संचालन करने की मांग की है। जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड के समीप बनी पार्किंग और भैरव मंदिर के समीप बनी पार्किंग जिसका उद्घाटन एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है आज तक संचालित नहीं हो पाई है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को चेतावनी देने के पश्चात अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नगर में बढ़ते यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे पार्किंग करनी पड़ रही है जिससे यातायात बाधित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बन रही है। प्रशासन की उदासीनता के कारण कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनहित में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। भोज ने चेताते हुए कहा कि 31 मार्च तक पार्किंगों का संचालन ना होने पर कांग्रेस 1 अप्रैल से टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में अनिश्चितकालीन धरना, आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Advertisement