Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बागेश्वर में गुरिल्ले मुखर


बागेश्वर ।   गुरिल्ला समिति से जुड़े लोग एक बार फिर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हैं। नौरी पर पेंशन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही मणिपुर की तर्ज पर उनका विभागों में समायोजन की मांग की। केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। कहा कि वह लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं है। समिति से जुड़े लोग शुक्रवार को नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गुरिल्ले लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन गुरिल्लों की उम्र अभी सरकारी नौकरी पाने की है, उन्हें विभागों में समायोजित किया जाए, जिनकी उम्र अधिक हो गई है उन्हें पेंशन दी जाए। इसके अलावा आश्रित गुरिल्लों को भी पेंशन देने की मांग की है।

Advertisement