बागेश्वर में पेड़ से गिरकर ग्रामीण घायल, हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर गरुड । बागेश्वर तहसील के जाख निवासी 66 वर्षीय मदन सिंह परिहार पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। मदन सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मदन सिंह चारा पत्ती काटने पेड़ पर चढ़ गया अचानक पेड़ से गिर गए गिरने से उन्हें गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ गुंजन आर्या ने बताया की मदन सिंह के सिर और चेहरे में गंभीर चोट है। अत्यधिक ब्लीडिंग होने की वजह से मदन सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
