Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

रेलवे स्टेशन के गेट से छह महिलाओं को किया गिरफ्तार


हरिद्वार ।  शहर कोतवाली पुलिस ने राहगीरों को अश्लील इशारे करने पर रेलवे स्टेशन के गेट के पास से छह महिलाओं को गिफ्तार किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के गेट पास कुछ महिलाएं यात्रियों को अश्लील इशारे कर अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करती हैं। इससे हरिद्वार की छवि खराब हो रही है। गुरुवार को पुलिस टीम गश्त करते हुए मौके पर पहुंची तो रेलवे गेट नंबर पांच के पास से छह महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement