Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बागेश्वर में पुलिस ने नौ डंपर किए सीज, चाबी कराए जमा


बागेश्वर ।  जिले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने जिले की नौ डंपरों को सीज कर बागेश्वर बीडी पांडेय कैंपस मैदान में खड़े करवा दिए हैं। इनकी चाबी बागेश्वर कोतवाली में जमा करवा दिए हैं। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में किसी भी स्टोन क्रशर स्वामी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। मालूम हो कि गोलना स्थित एक स्टोन क्रशर संचालक ने बाहरी क्षेत्र से रवन्ना मंगाकर खनन सामग्री बेच दी थी। शिकायत के बाद जब जांच की गई तो सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। जांच के बाद जिला खान अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने क्रशर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई। अब पुलिस ने क्रशर से संचालित होने वाले नौ डंपरों को सीज कर दिया है। इन्हें बागेश्वर बीडी पांडेय के मैदान में जमा करवा दिया है। इनकी चाबी कोतवाली में जमा कर दी हैं। पुलिस के सख्त होते ही क्रशर संचालकों में हड़कंप बचा हुआ है। इधर एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि जिले में किसी भी क्रशर स्वामी को मनमानी करने की अनुमति नहीं है। जहां से भी शिकायत आएगी कार्रवाई होगी। अभी पुलिस ने नौ डंपरों को सीज किया है।

Advertisement