June 18, 2026

गरुड शिविर में 80 प्रतिशत कृषि विभाग की शिकायत


बागेश्वर गरुड ।   प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर गरुड़ ब्लॉक सभागार में बहुद्देशीय शिविर आयेाजित किया गया। इसमें विभागों ने स्टॉल लगाकार योजनाओ की जानकारी दी। इस दौरान शिकायत के लिए एक मंच भी बना है। इसमें 80 प्रतिशत शिकायत कृषि विभाग से जुड़ी हैं। पावर टीलर की सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत लेकर किसान पहुंचे। इसके अलावा मशीन की गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।

शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास व दर्जा मंत्री शिव सिंह विष्ट ने किया।

इस अवसर पर प्रशासक क्षेत्र पंचायत हेमा बिष्ट, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सीईओ जीएस सौन, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, डीपीओ मंजुलता यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत भावना वर्मा, घनश्याम जोशी, जेसी आर्या समेत कई अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You may have missed