Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गरुड में 12 अप्रैल से होगा तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव


बागेश्वर गरुड ।  कत्यूर महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए यहां आयोजित बैठक में लोगों की रायशुमारी की गई। तय किया गया कि इस बार महोत्सव 12 अप्रैल से शुरू होगा। समापन 14 अप्रैल को होगा। इसके लिए भकुनखोला खेल मैदान तैयार किया जाएगा। बाहर से आने वाले व्यापारियों व कलाकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयेाजित बैठक में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले महोत्सव में बजट से अधिक खर्च हुआ है। इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने एसडीएम को इसके निर्देश दिए। महोत्सव का बजट नौ लाख था, जबकि खर्च 12 लाख, 57 हजार खर्च हुआ। टैंट, लाइट, फोटो ग्राफी, संस्कृति दलों के आवास आदि पर अधिक खर्च हुआ। इस बार व्यापारियों का भुगतान लंबित नहीं होना चाहिए। पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने भी वित्तीय अनियमितता पर सवाल किए। वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा। यह महोत्सव गर्मी के सीजन में आने वाले पर्यटकों के लिए एक नजीर बन सके। सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, एसडीएम जीतेंद्र वर्मा, साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी गौतम, तहसीलदार, प्रशासक हेमा बिष्ट, सभासद अंकित जोशी, प्रदीप गुरुरानी, मोनिका वर्मा, शुभम भैसोड़ा, मोहन जोशी, एडवोकेट डीके जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement