August 4, 2026

मियांवाला का नाम बदलने पर जताई नाराजगी


पौड़ी ।   नगर पंचायत सतपुली और नयार घाटी क्षेत्र में निवास करने वाले उत्तराखंड के मूल निवासी राजपूत मियां लोगों ने मियांवाला नाम बदलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नाम परिवर्तन को लेकर कहा कि लगता है आवेश में या फिर देखा देखी में मियांवाला का नाम परिवर्तित कर दिया है, जो कि निंदनीय है। उन्हें अपने इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। नाराजगी जताने वालों में भरत सिंह मियां, मेहरबान सिंह मियां, डब्बल सिंह मियां, सोहन सिंह मियां, सुरेंद्र सिंह मियां, अशोक मियां, रमेश मियां आदि शामिल थे।

You may have missed