बैजनाथ पुलिस ने सरेआम उपद्रव करने वाले 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड । श्री चंद्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में श्री अजय लाल शाह क्षेत्राधिकार बागेश्वर के पर्यवेक्षण में श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ के निर्देशन में थाना बैजनाथ पुलिस दिनांक- 06/04/2025 को क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतु गश्त पर थी।
इस दौरान बैजनाथ तिराहा पर कुछ युवकों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वाले 4 व्यक्तियों को धारा- 170 बीएनएसएस व 1 व्यक्ति को धारा- 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- हरीश सिंह निवासी अयारतोली बैजनाथ
2- रवि राज निवासी मटेना बैजनाथ
3- विजय गोस्वामी निवासी अयारतोली बैजनाथ
4- पवन रावत निवासी अयारतोली बैजनाथ
5- नवीन थायत निवासी अयारतोली बैजनाथ
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विवेक चंद् , कानी0 नरेंद्र कुमार और कानी0 नरेंद्र राणा रहे ।
