बागेश्वर में शिक्षकों के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर । शिक्षकों की मांग को लेकर हाम्टी कापड़ी के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राउमावि बिरुवा बिमोला हाम्टी कापड़ी अस्थायी शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कापड़ी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटकुमा से अस्थायी व्यवस्था के चलते शिक्षक भेजे जा रहे हैं। इस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान उमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजूहा बिरुवा बिमौला अस्थायी शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। गत दिनों दो शिक्षक यहां शराब पीकर पहुंचे थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उन्हें यहां से हटाया गया, लेकिन उनके स्थान पर स्थायी शिक्षकों की तैनाती आज तक नहीं हो पाई है। अब स्कूल व्यवस्था के तहत चल रहा है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
