बैजनाथ पुलिस ने 2 मकान मालिकों के किया चालान
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं कानून और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए जाने हेतु निरंतर सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, श्री अजय साह के पर्यवेक्षण में दिनॉक-01/05/2025 को जनपद पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन व होटल ढाबों को चैक किया गया। उक्त चैकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने पर
थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा रमेश चंद जोशी निवासी पोस्ट ऑफिस के पास पंचास थाना बैजनाथ द्वारा अपने किराएदारों का सत्यापन व विवरण प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 52(3)/83 पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/ का कोर्ट चालान किया गया। व थाना झिरौली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत हेम चंद्र तिवारी पुत्र स्व तारा दत्त तिवारी निवासी कठपुड़ियाछीना, थाना झिरौली, बागेश्वर द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन न करवाए जाने पर धारा 52(3)/83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर 5000/-₹ संयोजन शुल्क वसूला गया।
इस दौरान जनपद पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों को किराएदारों का सत्यापन करने व अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था बनाए जाने में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस का उक्त चैकिंग/सत्यापन अभियान निरंतर जारी है ।
