March 9, 2026

बागेश्वर में आज 4 वर्षीय मासूम को घर से उठा ले गया गुलदार, खोजबीन जारी

बागेश्वर । बागेश्वर से एक बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही हैं। जहाँ आज एक मासूम को बाघ घर से उठा ले गया हैं ।

प्राप्त समाचार के अनुसार आज सायं ग्राम माणाकभडा पटवारी क्षेत्र रावतसेरा कांडा में श्री नैतिक उम्र लगभग 4 साल पुत्र श्री केशर सिंह को बाघ द्वारा घर से उठा ले जाने की सूचना प्राप्त है l
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि वन विभाग और पुलिस को सूचित कर दिया है, राजस्व टीम भी मौक़े के लिए रवाना हो गयी है।

बाघ द्वारा एक मासूम को निवाला बनाये जाने की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही हैं।

You may have missed