January 24, 2026

गरुड़ के तहसील दिवस में दर्ज हुईं चार शिकायतें


बागेश्वर. ।  गरुड़ तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चार शिकायतें दर्ज हुईं। दर्ज शिकायतों में मटेना निवासी भोलादत्त तिवाड़ी ने बिजली के पोल को बीच रोड से हटाने की बात की। माल्दे निवासी दिनेश सिंह ने गैस गोदाम रोड स्थित सिंचाई गुल की सफाई, प्राथमिक विद्यालय नौघर में बंदरों का आतंक, गैस गोदाम रोड़ में झाड़ी कटान की समस्या को रखा। समाज सेवी हरीश जोशी ने गरुड़, सिल्ली पेयजल योजना, सिंचाई नहरों की सफाई की बात कहीं। लाल पुल निवासी मल्टी लेवल पार्किंग से आवासीय मकानों का खतरा होने की बात कही। वर्मा ने सभी शिकायतों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश विभागी अधिकारियों को दिए। साथ ही जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए गांव जाकर उनकी समस्याओं को दूर करना है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ लोगो को दिलाना है। बैठक में तहसीलदार निशा रानी, एसडीओ सिंचाई प्रकाश पुनेठा, वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे, ईश्वरी दत्त कांडपाल,जेई जल निगम अंजली नेगी, एस आई बैजनाथ विनीता बिष्ट, जेई विद्युत विभाग राजेन्द्र बोरा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed