Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

हरिद्वार में चार साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या


हरिद्वार ।  हरकी पैड़ी क्षेत्र के समीप रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता चार साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची का शव मनसा देवी रेलवे सुरंग के अंदर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म भी हुआ है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। इधर, एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि 13 तारीख से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है।

Advertisement