Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन अधूरा छोड़ाबोले- मैं युद्ध विराम नहीं, कुछ बड़ा करूंगा


कनानास्किक । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन से जल्द वापस लौटने को लेकर कहा कि वह युद्ध विराम के लिए जल्दी वापस नहीं आए हैं, बल्कि कुछ बड़ा करने जा रहे हैं।
उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के दावे को भी गलत ठहराया है।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैंक्रो हमेशा गलत ही बोलते हैं।
ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, ‘प्रचार चाहने वाले इमैनुएल मैंक्रो ने गलती से कहा कि मैं कनाडा में  जी-7 शिखर सम्मेलन छोड़कर वापस वाशिंगटन डीसी जा रहा हूं ताकि इजरायल-ईरान के बीच युद्ध विराम पर काम कर सकूं। गलत! उन्हें नहीं पता कि मैं अब वाशिंगटन क्यों जा रहा हूं, लेकिन इसका निश्चित रूप से युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं है। इससे कहीं ज्यादा बड़ा। चाहे जानबूझकर हो या अनजाने में, इमैनुएल हमेशा गलत ही बोलते हैं। देखते रहिए!’
दरअसल, कनाडा के कनानास्किस में आयोजित जी-7 शिखर में शामिल होने के बाद ट्रंप वहां से जल्द ही निकल गए। उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी कारणों का हवाला दिया।
इसके बाद मैंक्रो ने मीडिया को ट्रंप के जाने का कारण बताया कि मध्य पूर्व में युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप वापस गए हैं, जो सकारात्मक पहल है।
मैंक्रो ने कहा था कि ट्रंप ने इजरायल-ईरान के बीच युद्ध विराम की पेशकश की थी।
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है।
इजरायल में आधी रात को तेल अवीव में हवाई हमले के सायरन बजे और विस्फोट की आवाज सुनी गई।
ईरान के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 5 दिन में इस्लामिक देश में 224 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अधिकतर नागरिक हैं। इजरायल में अभी तक 24 नागरिक मारे गए हैं।
इजरायली वित्त मंत्री बेजेल स्मोट्रिच ने कहा कि ईरानी हमलों के कारण 3,000 लोगों को निकाला गया है

Advertisement