Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

वामिका गब्बी ने स्टाइलिश ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर छाईं लेटेस्ट तस्वीरें


एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक से तहलका मचा दिया है. वामिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लिलैक कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेप ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनका ये लुक न सिर्फ ग्लैमरस है, बल्कि काफी एलिगेंट भी लग रहा है. तस्वीरों में वामिका ने मल्टीकलर एंब्रॉयडरी वाला फ्लोरल टॉप कैरी किया है, जो उनके आउटफिट को रिच और रॉयल फील दे रहा है. उन्होंने लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ इस लुक को कंप्लीट किया. कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस और पोज़ काफी इंप्रेसिव रहा.
फैंस वामिका के इस ग्लैमरस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उन्हें ‘गॉर्जियस क्वीनÓ कहा तो किसी ने ‘स्टाइल दीवाÓ. पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.
वामिका का यह बोल्ड और ग्रेसफुल लुक यह साबित करता है कि वह न सिर्फ शानदार परफॉर्मर हैं, बल्कि स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं. सोशल मीडिया पर उनका ये लुक फिलहाल ट्रेंड में बना हुआ है.

Advertisement