March 3, 2026

बैजनाथ पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

बागेश्वर। वर्ष 2023 में थाना बैजनाथ क्षेत्र के ग्राम चोरसों में घटित एक गंभीर मामले में वांछित चल रहा आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह पुत्र राम बहादुर, आखिरकार दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ थाना बैजनाथ में FIR संख्या 04/2023, धारा 376/506 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर बागेश्वर पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।

26 जून 2025 को उत्तराखंड एसटीएफ देहरादून की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित पक्ष को न्याय की उम्मीद मिली है, बल्कि कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

You may have missed