September 27, 2026

उत्तरकाशी में बादल फटा: मची तबाही, 9 लापता, राहत कार्य जारी

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 3 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई। घटना में नेपाल मूल के 9 मजदूर लापता हो गए हैं। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।

लापता मजदूर निर्माणाधीन होटल में कार्यरत थे, जिन्हें तेज बहाव और मलबे में बह जाने की आशंका है। यमुनोत्री हाईवे तीन जगह बाधित है। पास के कुथनौर गांव में भी भारी बारिश से कृषि भूमि तबाह हुई है।

जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।