Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में डीएम आशीष भटगाई के नेतृत्व में विस्थापन को मिली स्वीकृति

बागेश्वर । बागेश्वर में आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील काफलीगैर के ग्राम कठानी तथा ग्राम शामा तोक लोहारकुड़ा में विस्थापन से संबंधित बैठक जिलाधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोहारकुड़ा के दो तथा कठानी के तीन परिवारों के विस्थापन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इससे पूर्व जनपद में आपदा प्रभावित कुल 77 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा चुका है। जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी परिवारों को शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विस्थापित किया गया, जिससे अब ये परिवार एक बेहतर और सुरक्षित जीवन की ओर अग्रसर हो सकेंगे।

विस्थापित किए गए परिवारों में बैकौड़ी से पाँच, खारबगड़ से एक, गापानी से तीन, कुंवारी से सर्वाधिक 54 तथा सेरी गांव से नौ परिवार शामिल हैं। ये सभी परिवार पूर्व की आपदाओं से प्रभावित थे और अपने मूल स्थानों पर निवास करना जोखिमपूर्ण हो गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि विस्थापन प्रक्रिया इन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे वे अब भयमुक्त वातावरण में जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आपदा के कारण किसी भी परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े और सभी प्रभावितों को सम्मानपूर्वक पुनर्वासित किया जा सके। विस्थापन के पश्चात प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक नई शुरुआत बताया है।

You may have missed

Advertisement