कांग्रेस ने बढ़ाया चुनावी तापमान, जिला पंचायत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, अणा से हरीश जीना, पिंगलो से रूपा कोरंगा, तो मन्युड़ा से गोकुल परिहार
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
बागेश्वर । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ चरम पर हैं। राजनीतिक दलों के बीच सरगर्मियाँ तेज़ हो चुकी हैं और इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 जिला पंचायत क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा की स्वीकृति से जारी इस सूची में दुधीला से शंकर दत्त जोशी, अणा से हरीश जीना, पिंगलो से रूपा कोरंगा, मन्युड़ा से गोकुल परिहार, असो से बसन्त टम्टा, करासीबुंगा से राजेन्द्र सिंह नेगी, भैरूचौबट्टा से पूजा आर्या, सात से मोहन सिंह बिष्ट, जेठाई से गोपा धपोला, सिमखुना से सरोज आर्या और वज़्युला से प्रेरणा वर्धन को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकान्त धस्माना ने यह सूची जारी करते हुए जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार में जुट चुके हैं और कांग्रेस को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की सक्रियता से चुनावी माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस का दावा है कि जनता का भरोसा पार्टी के विकासपरक दृष्टिकोण और ज़मीनी कार्यकर्ताओं पर है, जो इस बार जीत में तब्दील होगा। पार्टी की अगली सूचियों को लेकर भी लोगों में खासा उत्सुकता बनी हुई है।
