Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

हल्द्वानी में बीटेक पास युवक और कारोबारी ने फंदा लगाकर जान दी


हल्द्वानी । हल्द्वानी में एक बीटेक पासआउट युवक और कारोबारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मुखानी पुलिस के मुताबिक गली नंबर-9 बचीनगर, लामाचौड़ निवासी मनीष चौहान (28 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद्र ने दो साल पहले बीटेक पासआउट किया। मनीष को कहीं नौकरी नहीं मिली। जिससे लगातार वह तनाव में आ गया। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात मनीष कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकला। परिजनों ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटका था। माता-पिता बेटे को अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मामले में पीपल पोखरा नंबर एक फतेहपुर, मुखानी निवासी मुकेश गोस्वामी उर्फ गोविंद (42 वर्ष) पुत्र आनंद गोस्वामी बिल्डिंग मैटीरियल के कारोबारी और ठेकेदार थे। वह यहां पत्नी व बच्चे के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक मुकेश पर कर्ज का बोझ था।

Advertisement