Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

रेड ड्रेस में सारा अली खान ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, एप्पल खाते हुए शेयर की स्टनिंग तस्वीरें


सारा अली खान एक बार फिर अपने शानदार और बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह रेड ड्रेस में एप्पल खाते हुए नजर आ रही हैं. उनके इस बोल्ड और एलीगेंट अंदाज़ ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.सारा ने कैप्शन में लिखा,  अपना फल खाओ और क्रूर मत बनो , जो उनके चंचल और विचित्र अंदाज़ को भी दर्शाता है. इन तस्वीरों में वह रेड स्लीवलेस ड्रेस और मैचिंग हाई हील्स में कमाल की लग रही हैं. मिरर लाइट्स के सामने बैठे हुए उनका कॉन्फिडेंट पोज और डार्क वेवी हेयरस्टाइल उनके लुक को और भी स्टनिंग बना रहा है.
पोस्ट के कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आने लगे. फैंस उन्हें ‘क्यूटी इन रेडÓ, ‘गॉर्जियस दिवाÓ, और ‘रेड हॉट सेंसेशनÓ जैसे नामों से नवाज़ रहे हैं. एक यूज़र ने तो सारा की पहली फिल्म केदारनाथ को याद करते हुए कमेंट किया,  केदारनाथ फिल्म देख कर आज मूड ऑफ है , यह दिखाता है कि सारा का चार्म आज भी दर्शकों पर बरकरार है.
सारा अली खान का यह नया लुक उनके फैंस के लिए एक फैशन इंस्पिरेशन बन चुका है. अक्सर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट्स में दिखाई देने वाली सारा इस बार भी अपने क्लासी और कूल कॉम्बिनेशन से सबको इंप्रेस करने में सफल रही हैं. खना दिलचस्प होगा कि सारा का ये फैशन स्टेटमेंट अगली बार कौन-सा नया ट्रेंड सेट करता है.

Advertisement