Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

24 जुलाई को मतदान के लिए रहेगा अवकाश

बागेश्वर । जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए 24 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि जिले में सभी जगह पहले चरण में ही मतदान 24 जुलाई को होगा। इस दिन मतदान से संबंधित विकास खंड क्षेत्रों में शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्द्ध निकायों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों व मजदूरों के मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिवस पर संबंधित चुनाव क्षेत्रों में कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

You may have missed

Advertisement