March 7, 2026

कोहिना मोटर मार्ग पर पेड़ों की गिरावट से रास्ता बंद, दूरस्थ गांवों का टूटा संपर्कग्रामीणों को आपदा और चुनावी मौसम में भारी दिक्कत, PWD बेखबर

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

बागेश्वर गरुड । गरुड़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला कोहिना मोटर मार्ग भारी बारिश के कारण दो पेड़ों के गिरने से पूरी तरह बंद हो गया है। यह मार्ग पहले से ही कच्चा और असुरक्षित था, और अब पूरी तरह से बाधित हो जाने से आसपास के कई दूरस्थ गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों के लिए जीवनरेखा जैसा है। अब सड़क बंद हो जाने से बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। वहीं, यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई है जब एक ओर आपदा का मौसम अपने चरम पर है और दूसरी ओर चुनावी हलचल भी तेज़ हो रही है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) को इस स्थिति की कोई जानकारी नहीं है, और अब तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि रास्ते को जल्द से जल्द खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मार्ग नहीं खोला गया, तो किसी आपातकालीन स्थिति में भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है। शासन-प्रशासन से मांग की जा रही है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई करें।