March 5, 2026

बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता , 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर । प्रदेश को “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेश पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत, एसओजी (SOG) टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत लीसा डिपो काफलीगैर के पास चैकिंग के दौरान अंकित उपाध्याय पुत्र बसंत उपाध्याय, निवासी नंदी गांव, थाना झिरौली, उम्र 25 वर्ष को 10 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना झिरौली में FIR संख्या 06/25, धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पहले भी NDPS एक्ट के तहत दर्ज हो चुका है:

FIR संख्या 54/21, थाना कोतवाली अल्मोड़ा

FIR संख्या 03/25, थाना कोतवाली अल्मोड़ा

एसपी बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके ने गिरफ्तारी करने वाली एसओजी टीम को ₹1000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. निरीक्षक सलाउद्दीन खान, प्रभारी SOG
  2. हे0का0 राज भानु
  3. का0 संतोष सिंह
  4. का0 रमेश सिंह
  5. का0 भुवन बोरा
  6. का0 चालक राजेन्द्र कुमार

बागेश्वर पुलिस की यह कार्रवाई न केवल नशे के सौदागरों को कड़ा संदेश देती है, बल्कि “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।