March 6, 2026

बागेश्वर में छात्रों ने की बीसीए में सीटें बढ़ाने की मांग


बागेश्वर ।  एसएसजे में शनिवार को छात्रों ने परिसर निदेशक और कम्प्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। बीसीए में कम सीटें होने पर नाराजगी जताई। सीटें बढ़ाने की मांग की। ताकि छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित न रहें। शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता परिसर निदेशक से मिले। ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीसीए पाठ्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, लेकिन पाठ्यक्रम में सिर्फ 60 सीटें ही उपलब्ध हैं। इस कारण कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। यहां एनएसयूआई परिसर अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, अमन लटवाल, सोनी मेहता, सुरेंद्र सिंह धामी, ललित अधिकारी, राहुल जोशी आदि रहे। वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कम्प्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्षा को ज्ञापन सौंपा और बीसीए में सीटें बढ़ाने की मांग की। कहा कि कम सीटें होने से छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। यहां नगर मंत्री रोहित कुमल्टा, हिमांशु भट्ट, जया बिनोली, भास्कर जोशी, लक्ष्मी रानी, लकी जोशी, सुंदर बोरा, किरण रावत, हिमांशु परगई, सौरभ कार्की आदि रहे।