सर्वाधिक मत प्राप्त होने के बाबजूद हरा देने का आरोप
चम्पावत । भजनपुर,पचपकरिया बीडीसी पद की प्रत्याशी रही नीतू कोहली ने सर्वाधिक मत प्राप्त होने के बाबजूद पांच मतों से हरा देने का आरोप लगाया है। नीतू कोहली ने बताया कि वह पांच वोटों से जीत गई थी, लेकिन जीत का प्रमाण पत्र दूसरे नम्बर पर रहे प्रत्याशी को दे दिया गया। जिसकी वजह से भजनपुर ग्राम सभा के निवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। नीतू कोहली ने बताया कि पचपकरिया भजनपुर बीडीसी पद के लिए चार उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे थे। 31 जुलाई को हुई मत पत्रों की गिनती में नीतू कोहली के चुनाव निशान अनार को कुल 509 मत प्राप्त हुए और दूसरे नम्बर में रहे प्रत्याशी को 504 मत मिले, नीतू कोहली ने बताया कि मतगणना समाप्त होने बाद उनसे मतगणना में लगे लोगों ने जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए बाहर इंतजार करने को कहा गया। लेकिन तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी जब उनको प्रमाण पत्र लेने के लिए नहीं बुलाया गया तो वो पुन: मतगणना से सम्बन्धित लोगों से मिली और उनको अपने दूरस्थ निवास बनबसा जाने और महिला होने की बात कहते हुए प्रमाण पत्र देने की विनती कि किंतु उन लोगों ने उसी समय उनके सामने ही उनकी जीत का प्रमाण पत्र दूसरे नम्बर में रहे प्रत्याशी को दे दिया।
