4 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बागेश्वर । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 4 अगस्त 2025 को बागेश्वर जनपद में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टाई ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
यह निर्णय एहतियातन लिया गया है ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाया जा सके। आदेश के अनुसार, यह अवकाश सिर्फ सोमवार, 4 अगस्त 2025 के लिए प्रभावी रहेगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के समस्त संबंधित विभागों को सूचित कर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले ।
