बैजनाथ पुलिस ने किया वारंटी गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करते हुए अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
थाना बैजनाथ में पंजीकृत Fir No- 06/2025 धारा 74/76/333 BNS में अभियुक्त शंकर लाल पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम नौगांव तहसील गरुड़ जनपद बागेश्वर उम्र 49 वर्ष जो लगातार माननीय न्यायालय में अपनी उपस्थिति से बच कर फरार चल रहा था । माननीय न्यायालय से जारी NBW फ़ौ0वा0 संख्या 21/25 के अनुपालन में थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा वारंटी को आज दिनांक 06/08/2025 को बैजनाथ के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ के समक्ष पेश किया जा रहा है।
