बागेश्वर पुलिस ने 6 नाली में उगाई भाँग की फसल की नष्ट
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे/भांग के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांकः 7-8-2025 को थानाध्यक्ष काण्डा कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सानिउडियार में लगभग 6 नाली अवैध भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को सम्पूर्ण भारत में लागू हुए नये कानूनों, साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930, डायल 112 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
