बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू, कई पदों के लिए नामांकन दाखिल
बागेश्वर । जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख और कनिष्ठ उपप्रमुख के पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
आरओ जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी आशीष भटगाई की मौजूदगी में जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सिमकुना से जिला पंचायत सदस्य सरोज और वज्यूला से जिला पंचायत सदस्य शोभा देवी ने नामांकन किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए आरे से सदस्य विशाखा खेतवाल और सात से सदस्य नवीन परिहार ने पर्चा भरा। अपराह्न 3:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी की तिथि 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
क्षेत्र पंचायतों में नामांकन
विकासखंड बागेश्वर:
ब्लॉक प्रमुख: उमा देवी, दीपा देवी
ज्येष्ठ उपप्रमुख: दीपा, मनीष, हरीश चंद्र
कनिष्ठ उपप्रमुख: दीपा देवी, हरीश चंद्र
विकासखंड गरुड़:
ब्लॉक प्रमुख: देवेंद्र परिहार, किशन सिंह बोरा
ज्येष्ठ उपप्रमुख: नंदन थापा, भगवान सिंह
कनिष्ठ उपप्रमुख: भगवती, ज्योति आर्या
विकासखंड कपकोट:
ब्लॉक प्रमुख: भावना, वंदना
ज्येष्ठ उपप्रमुख: कुंजर सिंह, निर्मला, पूजा देवी
कनिष्ठ उपप्रमुख: अनिता देवी, विक्रम सिंह खाती, सरोजनी देवी
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी विकासखंडों में माहौल चुनावी रंग में रंग गया है और उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ नामांकन केंद्रों का रुख किया।
