June 19, 2026

संदिग्ध हालात में महिला ने गटका विषाक्त, मौत


हल्द्वानी । बिंदुखत्ता की रहने वाली के एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पूर्वी घोड़ानाला, बिंदुखत्ता निवासी 33 वर्षीय पूजा बिष्ट ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उसके परिजन डॉ.सुशीला तिवारी अस्तपाल लेकर आए। यहां 24 घंटे के आसपास महिला का उपचार चला। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया। महिला के दो बच्चे हैं। जहर गटकने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may have missed