प्रदेश में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण व प्रथम बैठक की तिथियां घोषित
देहरादून । प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों (जिला हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन-2025 संपन्न होने के बाद अब नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण और प्रथम बैठक की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इस संबंध में शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
- ग्राम पंचायत के सदस्य/प्रधान का शपथ ग्रहण 27 अगस्त 2025 को होगा तथा प्रथम बैठक 28 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
- क्षेत्र पंचायत के सदस्य/प्रधान/कनिष्ठ व वरिष्ठ उप प्रमुख का शपथ ग्रहण 29 अगस्त 2025 को तथा प्रथम बैठक 30 अगस्त 2025 को होगी।
- जिला पंचायत के सदस्य/उपाध्यक्ष/अध्यक्ष का शपथ ग्रहण 01 सितम्बर 2025 को और प्रथम बैठक 02 सितम्बर 2025 को संपन्न होगी।
शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह एवं नवनिर्वाचित पंचायतों की प्रथम बैठक सुनिश्चित कराएं।
इस कदम से प्रदेशभर की पंचायतों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत होगी।
