April 20, 2026

खटीमा, मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि


हरिद्वार ।  चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के परिवारजनों ने सोमवार को प्रेमनगर के अग्रसेन घाट पर एकत्र होकर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को याद किया। इस दौरान गंगा तट पर दीपदान कर 1994 के खटीमा व मसूरी गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि खटीमा और मसूरी में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिसिया कार्रवाई में आंदोलनकारी शहीद हुए थे। उस वीभत्स घटना की याद आज भी रोंगटे खड़े कर देती है।