Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

विधायक कापड़ी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर पीड़ितों का हाल जाना


रुद्रपुर ।   विधायक भुवन कापड़ी ने बुधवार को आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से आपदा के कारण हुई समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक कापड़ी ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर स्थिति से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रतापपुर, गांगी और गिद्धौर में हुई भारी वर्षा से नुकसान का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान रोशन सिंह सहित कई कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

Advertisement