March 14, 2026

नगर का जिला प्रदेश कार्यकारिणी पर मनमानी का आरोप


बागेश्वर ।  नगर व्यापार मंडल दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। नगर व्यापार संघ ने जिला व्यापर संघ तथा प्रदेश व्यापार संघ पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि अवैध तरीके से चुनाव प्रक्रिया का वह विरोध करेंगे। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर मे बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष कवि जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी के रवैये, कार्यशैली से वह परेशान हैं। उन्होंने नगर व्यापार संघ के चुनाव के सामूहिक बहिष्कार का निर्णय लिया। कहा कि संगठन की नियमावली के अनुसार कोई भी कार्य जिला व्यापर मंडल नहीं कर रहा है। कहा कि 14 सितंबर 2022 को नगर व्यापार मंडल का चुनाव हुआ था। इसकी शपथ दो अक्टूबर को हुई थी, जिसका कार्यकाल अभी 10 अक्टूबर तक है। व्यापार मंडल में व्यापारियों ने वोट कर लोकतांत्रित अधिकारों के तहत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी चुने। अभी तक 2022 का चुनाव का लेखाजोखा जिला कार्यकारिणी ने नगर के व्यापारियों तथा व्यापार संघ की वर्तमान कमेटी की आम सभा को नहीं सौंपा है। इसके चलते 2025 की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से अवैध है। संविधन के अनुसार चुनी गई कमेटी के कार्यकाल समाप्त होने के एक माह पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति तथा सदस्यता का प्रावधान है। जबकि व्यापार संघ ने यहां भी नियमों की धज्जियां उड़ाईं तथा तीन महीने से पहले यह कार्य शुरू कर दिया था। सदस्यता शुल्क 100 रुपये है। जबकि 150 रुपये अवैध रूप से लिए जा रहे हैं। उप प्रबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स हल्द्वानी कार्यालय में रजिस्टर नियमावली में कोई भी 18 वर्ष के बाद व्यापारी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को कराए जा रहे चुनाव का वह बहिष्कार करेंगे। ये लोग रहे मौजूद बैठक में उपाध्यक्ष हेम जोशी, सचिव पुरष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, पंकज पांडे, शेर सिंह बिष्ट, नितेश कुमार वर्मा, नंदन कुमार, दयाल पांडे, रमेश दानू, जगदीश रावल, पंकज, महेश अधिकारी, हरीश अधिकारी, हरीश जीना, कमल किशोर, सुनील पांडे, अंकुर उपाध्याय, रोहित कांडपाल, अंकित गोयल, नीरज रावत, सोनू कुम्लटा, नंदन नगरकोटी, जगदीश नेगी, उदित आदि उपस्थित थे।